कांडा के प्राथमिक स्कूल भैसुड़ी में भालू की दहशत से बचाव के लिए गश्त करते वनकर्मी। स्रोत- वन वि
कांडा (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के भैसुड़ी और टकनार गांव में भालू दिखने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण किया। गांव और विद्यालयों में जाकर लोगों से सजग रहने की अपील की।
विगत बृहस्पतिवार की रात को भैसुड़ी, टकनार और आसपास के गांवों में रात को भालू धमक गया। ग्रामीणों ने बताया पूरी रात क्षेत्र में भालू की आवाज सुनी गई। वह आबादी के समीप ही विचरण कर रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया। विद्यालयों में जाकर शिक्षकों से बच्चों को अभिभावकों के साथ ही घर भेजने को कहा। सभी विद्यार्थियों से समूह में आवाजाही करने की अपील की। ग्रामीणों को रात के समय बच्चों को बाहर न निकलने देने को कहा। समूह बनाकर ही आवाजाही करने के लिए प्रेरित किया। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद से टीम गश्त कर रही है। फिलहाल कर्मचारियों को भालू नहीं दिखा है।