फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें आज से लगेगा उम्मीद का टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। आखिर वह दिन आ ही गया जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कोरोना को मात देने के लिए आज से टीकाकरण किया जाएगा। पहले चरण में 1494 लोगों को टीका लगाया जाएगा। पहली खेप में 3320 डोज जिले को मिली हैं। एक वॉयल में दस डोज हैं। पहला टीका लगने के बाद 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोरों पर हैं। दो बार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक किया जा चुका है। टीकाकरण के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में 11 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। सप्ताह में चार दिन टीकाकरण का काम चलेगा। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह नौ बजे से टीकाकरण का काम शुरू होगा।
इन दोनों केंद्रों में 600 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। यहां लक्ष्य पूरा होने के बाद कपकोट, गरुड़ में बनाए गए केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि पूर्वाभ्यास के अनुरूप ही टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। टीका लगने के आधे घंटे तक व्यक्ति को निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। नेटवर्क को लेकर कहीं कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ लगवाएंगे पहला टीका
बागेश्वर। सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मी उत्साहित हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी सबसे पहले टीका लगवाएंगे। इधर, डॉ. एजल पटेल, डॉ. नमन शर्मा, डॉ. अजय मोहन शर्मा, डॉ. गुंजन आर्या ने टीकाकरण को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह टीका देश के वैज्ञानिकों की मेहनत का फल है। इससे घबराने या डरने की आवश्यकता नहीं है। उधर, आम लोग भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। व्यवसायी शिव सिंह नेगी, दुलम निवासी भगवत कोरंगा, बिलौना निवासी सुरेश पांडेय ने टीकाकरण को भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें