फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्ती और गडेरा के ग्रामीणों का होगा नियमित चेकअप

Tue, 04 Dec 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के गडेरा गांव में मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार हुए ग्रामीणों के नियमित चेकअप के लिए बास्ती और गडेरा में डॉक्टरों की दो टीमें नियमित तौर पर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को भी डॉक्टरों की टीम ने गांव में मरीजों का परीक्षण किया।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि गांवों में अधिकारियों को तैनात किया गया है। सभी अधिकारी ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर निगरानी रखते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दे रहे हैं। मंगलवार को डॉक्टरों ने विभिन्न अस्पतालों में एडमिट 75 मरीजों को डिस्चार्ज किया।

सभी मरीजों को घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की थी। डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह डिस्चार्ज हुए मरीजों पर लगातार निगाह रखें और नियमित चेकअप कर जानकारी दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अस्पतालों स्थिति 
- सीएचसी कपकोट- 00 
- सीएचसी बेड़ीनाग- 00 
- पिथौरागढ़-    01 
- सीएचसी कांडा- 00 
- बेस अल्मोड़ा- 02 
- एसटीएच हल्द्वानी- 24 
- डिस्चार्ज मरीज- 75  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें