फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में बुनियादी समस्याएं छाईं रहीं

Wed, 25 Apr 2018 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में बुनियादी समस्याएं छाईं रही। सदस्यों ने उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों के लिए बरसात से पहले खाद्यान्न का भंडार करने और पिंडर पार के गांवों को रसोई गैस की सुविधा देने की मांग की। सदस्यों ने जिला योजना के लिए प्रस्ताव पेश किए। 

विज्ञापन


बीडीसी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के लक्ष्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने को कहा। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने सदस्यों से विकास योजनाओं में पारदर्शिता लाने को कहा। डीडीओ केएन तिवारी ने विकास योजनाओं की जानकारी दी।

सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी ने पेयजल समस्या दूर करने, ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही ने इंका असों में शौचालयों का निर्माण करने, सड़कों का डामरीकरण करने, काशिल देव मंदिर कपकोट का सौंदर्यीकरण कराने, पेठी के प्रधान भगवत देवली और ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख शाही ने बसकूना में उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बदियाकोट, सोराग और बाछम तक रसोई गैस की गाड़ी भेजने, दयाल ऐठानी ने भानी-ऐठान नहर में पानी चलाने की मांग की। संचालन बीडीओ गंगा गिरि गोस्वामी ने किया। वहां विधायक प्रतिनिधि विक्रम शाही, विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान भुवन शाही, मुन्नी देवी, बीडीसी सदस्य भगवत मेहता, शेर सिंह बिष्ट, तारा कपकोटी, प्रेम कनेरा, भगवत चौहान और खिलाफ दानू आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें