फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पुल टूट गया भैया तो कैसे पार लगेगी नैया

विज्ञापन
कपकोट के नौकोड़ी में अलग हुआ पुल के बेसमेंट का हिस्सा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के नौकोड़ी में बना पैदल पुल खतरे की जद में आ गया है। पुल के बेसमेंट क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के लिए उत्पन्न खतरे से लोग सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर पुल टूट गया तो वह नदी कैसे पार करेंगे। पुल की मरम्मत न होने पर स्थानीय लोगों के साथ ही कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कपकोट के नौकोड़ी (हरसिंग्याबगड़), बमरौड़ा, होराली सहित पांच गांवों को जोड़ने वाले पैदल पुल के बेसमेंट का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। इससे पुल के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि पुल का बेस खिसक गया है। नींव कमजोर होने से पुल के लिए खतरा बना हुआ है। पुल कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। स्थानीय निवासी नंदन सिंह कोरंगा, रमेश सिंह कोरंगा ने कहा कि पुल की मरम्मत का मामला अधिकारियों और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के सामने उठाया जा चुका है लेकिन पुल की मरम्मत नहीं की जा रही है। पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन लोगों ने तत्काल पुल की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नौकुड़ी के पैदल पुल की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए आपदा मद में प्रस्ताव भेजा जाएगा। - संजय कुमार पांडेय ईई लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें