फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन दिन से ठप है बरेली-बागेश्वर रोडवेज सेवा

Mon, 16 Jun 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कैंची धाम मेले के चलते जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को टैक्सी वाहनों से सफर तय करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय से संचालित होने वाली रोडवेज की बरेली-बागेश्वर सेवा का लगातार तीसरे दिन संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज डिपो से रोजाना चार सेवाओं का संचालन होता है। सुबह पांच बजे बागेश्वर से चलकर बाया हल्द्वानी बरेली को आने जाने वाली सेवा का सोमवार को भी संचालन नहीं हुआ। जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंची धाम मेले का असर जिले से संचालित होने वाली केमू की सेवाओं पर भी पड़ा है। केमू स्टेशन से हल्द्वानी के लिए रोजाना 24 सेवाओं का संचालन होता है।
रविवार को हल्द्वानी से कम बसें स्टेशन पहुंचने से सोमवार को हल्द्वानी के लिए महज पांच ही बसों का संचालन हो पाया। बसों की कमी से स्टेशन से संचालित होने वाली बागेश्वर-बनकोट सेवा का भी संचालन नहीं हो पाया। बसों का संचालन नहीं होने से स्टेशनों में पहुंचे लोग बैरंग वापस लौटकर टैक्सी वाहनों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन


.......कोट
कैंची धाम मेले में तीन बसें भेजी गईं। चालक-परिचालकों की कमी से बरेली-बागेश्वर सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। सोमवार शाम तक बसों के वापस आने की संभावना है। मंगलवार को सेवा का संचालन सुचारु किया जाएगा। - नरेंद्र गौतम, एआरएम रोडवेज डिपो बागेश्वर

....कोट
कैंची धाम मेले के चलते कम संख्या में बसें पहुंच रही हैं। सोमवार को अब तक सभी बसें पहुंची हैं, मंगलवार से सभी सेवाओं का संचालन सुचारु होगा। - केडी भट्ट, स्टेशन प्रभारी केमू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें