फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बरातियों ने की किशोरों से मारपीट तीन घायल

Thu, 02 Oct 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र के एक होटल में आई बारात में बरातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में तीन किशोर घायल हो गए उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बृहस्पतिवार को विकास भवन रोड स्थित एक बरात घर में तुपेड़ गांव से बरात आई थी। इस दौरान बरातियों और स्थानीय युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में चौरासी निवासी मिलन कनवाल, लक्की पांडा और दीपक दानू घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रोहन ने बताया कि घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें