अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कवींद्र पंत ने कलक्ट्रेट परिसर और जिला न्यायालय के निकट यात्री प्रतीक्षालय निर्माण सहित अन्य मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
उन्होंने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मांगों पर जल्द कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने जिला न्यायालय के निकट निर्मित वाहन पार्किंग को विकसित कर पार्किंग को टीन शेड से कवर करने, अल्मोड़ा कलक्ट्रेट परिसर के प्रांगण में जन सुविधार्थ सीमेंटेड बेंच बनवाने, स्थिर कुर्सियां लगाने, कलेक्ट्रेट परिसर और जिला न्यायालय के निकट यात्री प्रतीक्षालय निर्माण की मांग की। उन्होंने डीएम से पूर्व में प्रेषित अनुरोध पत्रों का संज्ञान ग्रहण कर ज्ञापनों में उल्लिखित आवश्यक जनसुविधाओं की अवस्थापना और विकास के लिए किसी शासकीय विभाग, कार्यदायी संस्था को अधिकृत कर प्रस्ताव/आगणन तैयार कर जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित करने की मांग की। संवाद