भैंसूड़ी गांव निवासी गुमान सिंह के घर के बाहर सूखी घास के आठ ढेर (लूटों) में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने धधकती आग पर पानी, मिट्टी डाली। इसी के बाद आग बुझ सकी।
घास जलने से पीड़ित पशुपालक के सामने मवेशियों के चारे की समस्या हो गई है। ग्राम प्रधान विमला मेहरा, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, पूर्व प्रधान राजेंद्र महरा, दान सिंह राठौर, भगवान महरा, गोपाल सिंह महरा, कमल मेहरा ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने की मांग की है।