फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दास ने किया ग्रामीण बैंक के भवन का उद्घाटन

Sat, 06 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्रामीण बैंक की बिलौना शाखा का नया भवन बन गया है। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने शुक्रवार को बैंक भवन का उद्घाटन किया। बैंक के अधिकारियों ने वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित कर ग्राहकों को बैंक की जमा, लोन योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बैंक के अपने भवन में संचालित होने से बैंककर्मियों के साथ ही ग्राहकों को भी सुविधाएं मिलेंगी। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि बैंक के प्रयास ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम बीएस बिष्ट, योजना विकास के क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रबंधक महिपाल डसीला, मुख्य प्रबंधक आशुतोष जोशी, बिलौना शाखा के प्रबंधक इंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कैलाश गड़िया, दीवान सिंह असवाल सहित बैंक के कर्मचारी, ग्राहक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें