कांडा के बनेगांव के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
- फोटो : Samvad
कांडा (बागेश्वर)। शीतकाल में जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह से कांडा के बनेगांव के जंगल धधकते रहे। लोगों ने आग की सूचना वन विभाग को दी। शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इससे पहले जिला मुख्यालय के चंडिका मंदिर के पास के जंगल के साथ ही कपकोट, गरुड़ औरह काफलीगैर के जंगलों में आग लग चुकी है। धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल का कहना है कि सुबह ही टीम आग बुझाने के लिए भेज दी है। आग पर काबू पा लिया जाएगा। संवाद