बागेश्वर में बैठकी होली में होली गीतों की प्रस्तुति देते संगीतकार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पौष माह के पहले रविवार से बागेश्वर में बैठकी होली का आगाज हो गया है। बैठकी होली के रसिकों ने देर रात तक होली गीतों का गायन किया।
रामलीला भवन में हुई बैठकी होली में विभिन्न रागों में होली का गायन किया गया। संगीतकारों ने जय जय जय गिरिजा महारानी, स्वाहा, स्वधा मैय्ये, स्वरूप तुम्हीं हो, तुम ही उमा रमा ब्रह्माणी। यशोदा के लाल खेलें होरी, सखी धूम मची है। कौन खेले ऐसे होरी, का विधि फाग रचाओ, मरली नागिन सौं समेत तमाम होलियां सुनाईं। संगीतकार चंद्र लाल साह, पंकज पांडे, कमल साह, दीपक, गोविंद जगाती, महिपाल भरड़ा आदि ने होली गायन किया। तबले पर राजेश नैनवाल, कौशल उपाध्याय ने संगत दी। बैठकी होली में तमाम लोग मौजूद थे।