बैजनाथ में लगेगा उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर)। शिव नगरी बैजनाथ में पहली बार उत्तरायणी पर्व के आयोजन से कत्यूर घाटी के लोगों में उत्साह है। मेला कमेटी ने इलाहाबाद की तर्ज पर बोट से लोगों को झील में स्नान कराने की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया है। बैजनाथ धाम में हुई मेला कमेटी की बैठक में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। मेला कमेटी ने महिलाओं के स्नान के लिए चार अस्थायी स्नानगृह बनाने, मेला परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, माघ खिचड़ी का आयोजन होगा।
मेला कमेटी ने ऊर्जा निगम, जल संस्थान से मेला परिसर में व्यवस्थाएं चौकस रखने को कहा है। मेला परिसर में व्यापारियों को दुकान निशुल्क दी जाएगी। इलाहाबाद की तर्ज पर बैजनाथ कृत्रिम झील में बोटिंग से स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला कमेटी के अध्यक्ष ममगई ने बताया कि मेला कमेटी पर्यटन विभाग से बोट किराए पर लेगी। मेला कमेटी ने शासन ने बैजनाथ के पर्यटन विकास के लिए बैजनाथ में 25 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित करने बैजनाथ में संग्रहालय बनवाने को कहा।
बैठक में मेला कमेटी का विधिवत गठन किया गया। इसके लिए पूरन गिरी गोस्वामी संरक्षक, नवीन ममगई अध्यक्ष, शिव सिंह नेगी महासचिव, गोपाल सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, मनीष कुमार सांस्कृतिक प्रभारी, प्रधान बैजनाथ, स्याल्दे, भकुनखोला तैलीहाट गढ़सेर संयोजक बनाए गए। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने बैठक की अध्यक्षता की।