बागेश्वर में सौंदर्यीकरण के बाद ऐसा दिखेगा बागनाथ मंदिर।
कुमाऊं की काशी में बागनाथ मंदिर में 1.30 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, धर्मशाला व संग्रहालय का निर्माण होगा।
प्रदेश सरकार ने बागनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित धर्मशाला निर्माण व संग्रहालय निर्माण के लिए 1.30 करोड़ की राशि जारी की है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने निर्माण के टेंडर आमंत्रित कर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
11 मार्च को टेंडर खुलने के उपरांत बागनाथ मंदिर में निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता एसएस दताल ने बताया कि बागनाथ मंदिर में धर्मशाला व संग्रहालय सहित अन्य कार्य के लिए 1.30 करोड़ 76 हजार रुपयों से निर्माण कार्य किया जाना है। बताया कि टेंडर हो चुके हैं। 11 मार्च को पिथौरागढ़ में टेंडर खुलने के उपरांत निर्माण कार्य शुरू होगा।
सौंदर्यीकरण में होंगे ये काम
- पुरानी धर्मशाला तोड़कर नई धर्मशाला का निर्माण
- सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार
- बाणेश्वर मंदिर में भव्य गेट का निर्माण
- मीटिंग हॉल का निर्माण
- संग्रहालय का निर्माण, इसमें पौराणिक मूर्तियों को रखा जाएगा।
पौराणिक महत्व के बागनाथ मंदिर में 1.30 करोड़ की लागत से संग्रहालय और धर्मशाला निर्माण सहित कई अन्य कार्य होने हैं। इस कार्य के टेंडर डाले जा चुके हैं। जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण के बाद बागनाथ मंदिर नए लुक में नजर आएगा। - डीपी जोशी, ईई ग्रामीण निर्माण निगम बागेश्वर।