बागेश्वर में सावन के पहले सोमवार को भी बंद रहा बागनाथ मंदिर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण ने इस बार नवरात्रि, ईद की रंगत तो फीकी की है, अब श्रावण मास पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि बागेश्वर का बागनाथ धाम के कपाट सावन के पहले ही सोमवार को बंद रहे। लॉकडाउन के बाद से जिले में धार्मिक स्थल बंद हैं। सोमवार को भी भगवान बागनाथ के कपाट बंद रहे। लोगों ने बागनाथ मंदिर के मुख्य गेट दीया जलाया। वहीं से हाथ जोड़े और चलते रहे। मंदिर में सुनसानी छाई रही।