फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विद्यालयी खेलों के राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियोंं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रदेश स्तर पर पहली बार जिले को तीन अलग-अलग आयु वर्ग में स्वर्णिम सफलता मिली है। टीमों के प्रदर्शन पर जिले के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि 26 से 29 नवंबर तक कोटाबाग में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में जिले की अंडर-14 और अंडर 17 बालिका टीम के साथ-साथ अंडर 19 बालक वर्ग की टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जिलों की टीमों ने भागीदारी की थी। प्रतियोगिता में मुख्य कोच राजेश कुमार के साथ कोच ज्योति, सूरज मोहन, कुंवर राम, शमो जहां और पवन कुमार टीम के साथ गए थे। सभी खिलाडि़यों को सीईओ विनय कुमार, डीईओ माध्यमिक आशा राम समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें