फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो में बागेश्वर और बॉक्सिंग में मथुरा रहा विजेता

विज्ञापन
बागेश्वर के विवेकानंद स्कूल में ट्रॉफी के साथ ताइक्वांडो प्रतियोगिता की विजेता टीम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विद्या भारती से संचालित पश्चिमी यूपी के स्कूलों की 24वीं खेलकूद प्रतियोगिता का बागेश्वर में बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के तहत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में तीन प्रांतों के खिलाड़ियों के बीच ताइक्वांडो, बॉक्सिंग और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ताइक्वांडो में 42 स्वर्ण पदक के साथ विवेकानंद विद्या मंदिर इंका बागेश्वर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाक्सिंग में 35 स्वर्ण पदक के साथ मथुरा और बैडमिंटन में पांच स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ प्रांत ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

दो दिनी प्रतियोगिता के दौरान उत्तराखंड, मेरठ और बृज प्रांत के खिलाड़ियों ने तीनों इवेंट में शानदार खेल दिखाया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत को दूसरा और बृज प्रांत को तीसरा स्थान मिला। बाक्सिंग में उत्तराखंड प्रांत दूसरे और बृज प्रांत तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में बृज प्रांत को दूसरा और उत्तराखंड प्रांत को तीसरा स्थान मिला।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए। वहां पर स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली, प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें