फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 टीमें लोगों को देंगी उनके अधिकार और योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर जजी सभागार में जागरूकता टीमों के सदस्यों के सा‌थ बैठक करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने दो अभियान शुरू किए हैं। पहले के तहत कारागार एवं बाल संप्रेक्षण गृह में बंदी लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। दूसरे में घर-घर जाकर लोगों को उनके अधिकार और लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सिंह ने बताया कि दोनों योजनाएं 13 नवंबर तक चलाई जानी है। पहले अभियान को हक हमारा भी तो है और दूसरे को सशक्तीकरण नाम दिया गया है। अभियान का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र और गली-मोहल्लों में जाकर लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी देना और समस्याओं का हल करना है। अभियान के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है। बताया कि प्राधिकरण छह नवंबर को राइंका गरुड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर और 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें