फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के विद्यार्थियों का देहरादून में धमाल

Sat, 08 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के विद्यार्थियों का देहरादून में धमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। देहरादून में छह, सात अक्तूबर को आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में जीजीआईसी ऐठाण (कपकोट) की छात्राओं ने पहला स्थान पाया जबकि दृश्य कला में जीआईसी सलानी के बच्चों ने दूसरा स्थान पाया। ऐठाण की छात्राओं ने मासी क फूल... गीत गाया।
विज्ञापन


बालिकाओं ने अपने सुमधुर कंठ और लस्का ढस्का के साथ गीत गाया तो उत्सव में मौजूद लोग अपनी जगह पर थिरकने को मजबूर हो गए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के जिला संदर्भ व्यक्ति हेम चंद्र जोशी ने बताया कि ऐठाण की टीम अब अगले महीने में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होगी।

बच्चों का मार्गदर्शन जीजीआईसी ऐठाण की प्रवक्ता नीतू रावत, जीआईसी सैलानी के सहायक अध्यापक हरीश दफौटी, टीम प्रभारी जीआईसी मंडलसेरा के प्रवक्ता डॉ. शैलेंद्र धपोला, नगर स्थित जीआईसी के प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी ने किया।
विज्ञापन


बच्चों को मिली इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र जोशी ने खुशी जताई है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें