बागेश्वर। राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। देहरादून के खड़कमापी में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 850 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की अंडर-19 बालक और अंडर-17 बालिका टीम ने प्रतिभाग किया था। टीम ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका और अंडर-14 बालिका टीम ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान टीम के साथ प्रभारी राजेश कुमार, सूरज मोहन, देवेंद्र रावत, राकेश सिंह, लता डसीला, ज्योति और पवन कुमार ने कोच के रूप में जिम्मेदारी निभाई। विधायक सुरेश गढि़या, पार्वती दास, डीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रभारी सीईओ आशाराम, प्रभारी डीएसओ किरन नेगी और जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।