फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारी बोले सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

Fri, 02 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में कर्मचारियों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को ग्रेड पे, एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर ध्यान न देने से नाराज आंदोलित शिक्षणेतर कर्मियों ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सीईओ कार्यालय परिसर में धरनास्थल पर हुई सभा में आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। आंदोलन को 18 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन उग्र करना पड़ेगा।

धरना देने वालों में अध्यक्ष योगेश कांडपाल, शंकर गिरी, त्रिलोक खेतवाल, विनय जोशी, गोकर्ण शाही, सुरेश आर्या, प्रकाश कनवाल, हरीश गिरी, ठाकुर धपोला, हीरा सिंह दानू, भूपाल बिष्ट, भूपाल कालाकोटी, हरीश राणा, विमला बिष्ट, खष्टी जोशी, कैलाश फर्स्वाण, आलोक उप्रेती थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें