फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की फुटबाल टीम में खेलेगा बागेश्वर का जतिन

विज्ञापन
बागेश्वर के जतिन कार्की का चयन राज्यस्तर पर अंडर-19 फुटबॉल टीम के लिए। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। फुटबॉल खिलाड़ी जतिन कार्की का उत्तराखंड की जूनियर (अंडर-19) फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। मोहल्ला नुमाइशखेत निवासी जतिन विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन

फुटबाल कोच नीरज पांडे ने बताया कि हल्द्वानी में प्रारंभिक ट्रायल के बाद जतिन का चयन हुआ है। अंडर-19 फुटबॉल टीम 10 दिसंबर से 16 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रतिभाग करेगी। जतिन के चयन पर उनके पिता पंकज कार्की और माता गीता कार्की ने खुशी जताई।
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, फुटबाल संघ के अध्यक्ष सुल्तान खान, सूरज जोशी, महिपाल गढ़िया, दलीप मेहरा, विजय रावत, हितेेश साह, धीरेंद्र परिहार, दीपक गढ़िया, ललित कनवाल, खड़क दफौटी, सुंदर रावल, सुंदर गढ़िय, कमलेश तिवारी, गौरव उपाध्याय, संजय खेतवाल आदि ने जतिन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें