फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि त्वरित गति से व्यय करें:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जिला योजना से स्वीकृत धनराशि को त्वरित गति से व्यय करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित एवं वाह्य सहायतित योजना और बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि वर्ष 2021-22 में शासन ने जिला योजना के तहत 41.67 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसके सापेक्ष जिले के सभी विभागों को प्रथम किस्त के रूप में 29.82 लाख की धनराशि निर्गत की गई है। उन्होंने कहा कि धनराशि जिन विकास योजनाओं के लिए निर्गत की गई है, उसी मद में खर्च होनी चाहिए। विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत, नगरपालिका, जिला पंचायत, वन, उद्योग, सहकारिता, पीआरडी, उद्यान, कृषि और पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए इसका लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। आपदा के कारण क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रस्ताव संबंधित योजना के फोटोग्राफ सहित जल्द उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें