बागेश्वर। एनएच डिवीजन रानीखेत की ओर से मंगलवार को दोपहर बाद गोमती पुल पर हॉटमिक्स करना शुरू किया। इस कारण मार्ग पर ट्रैफिक वनवे हो गया। इससे सड़क पर दिन में कई बार जाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
दूरदराज के क्षेत्रों को जाने वालों की भारी परेशानी उठानी पड़ी। एनएच के अधिकारियों ने गोमती पर बने पुराने पुल के ऊपर पिछले वर्ष लिंटर डाला था। इसमें हॉटमिक्स भी किया था जो इस बीच फटना शुरू हो गया था। एनएच की ओर से पुल में मंगलवार को हॉटमिक्स किया गया। इस कारण इस स्थल पर वाहनों को दूसरे पुल से होकर जाना पड़। पुल पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से यहां कई बार जाम लग गया। हॉटमिक्स का काम पूरा होते ही यहां यातायात सामान्य हो गया।