फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया

Fri, 03 Feb 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सामान्य प्रेक्षक एमएस जया ने शुक्रवार को जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिकों को दूसरे चरणका प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से अपने दायित्वों के निर्वहन में खरा उतरने को कहा। बताया कि जिला प्रशासन मतदान कार्मिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन


हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। जो हर बूथ में मतदान शुरू होने से समाप्त तक चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व डाक मत पत्र प्रकोष्ठ का मुआयना किया। राजनैतिक दलों की उपस्थिति में डाक मत पत्र पेटी को खुलवाकर उसे सील करवाया। स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कॉलेज सभागार में पुलिस प्रेक्षक देव बिहारी शर्मा, व्यय प्रेक्षक पीटी भुटिया ने मतदान कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारी बताई। कोई शिथिलता न बरतने को कहा। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि मतदानकर्मी जितना निष्पक्ष होकर काम करेंगे, लोकतंत्र की छवि उतना ही मजबूत होगी। चुनावकर्मियाें की निष्पक्षता से वोटर, अभिकर्ता का भी विश्वास बढ़ेगा। मतदान कार्मिक किसी का आतिथ्य स्वीकार न करें। यदि कोई भी कार्मिक ऐसा करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा पर भी ध्यान देने को कहा। ईवीएम के संचालन की जानकारी पूरे टीम को होनी चाहिए। प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एक डॉक्टर, प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक फार्मेसिस्ट की भी नियुक्ति की गई है। मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए सामग्री बांटने के लिए 15-15 टेबल लगाई गई है।

वापसी में मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए कॉलेज में रात में भोजन, ठहरने की व्यवस्था की जा रही है यदि कोई कार्मिक घर जाना चाहेगा तो उनके स्टेशन तक वाहनों की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं ईवीएम नोडल वीके चौधरी ने ईवीएम प्रभारियों के साथ ईवीएम संचालन की पूरी जानकारी दी गई। वहां एडीएम एसएस जंगपांगी, सीडीओ केएन तिवारी, डीपीआरओ पूनम पाठक, एसडीएम बागेश्वर श्याम सिंह राणा, रिंकू बिष्ट आदि थे। 

बागेश्वर। व्यय प्रेक्षक पीटी भुटिया ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मदों में किए जा रहे खर्च की जानकारी ली। उन्होंने व्यय लेखा टीम को प्रतिदिन खर्च का ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि किसी भी रैली, जुलूस, जनसभा आयोजित करने से पहले संबंधित रिटर्निंग अफसर से अनुमति लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से प्रिंट कराई जा रही प्रचार सामग्री का होर्डिंग, पर्चा, पोस्टर, झंडा, हैंडबिल आदि का नमूना निर्धारित आवेदन पत्र के साथ राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति के सामने प्रस्तुत कर प्रमाणीकरण करवाना होगा।

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को स्वलिखित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अभ्यर्थी या राजनैतिक दल को जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को पूर्व में पूरी सूचना देनी होगी। इसमें एकाउंट को चलाने में खर्चे का ब्योरा भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि मीडिया में खबरों के रूप में विज्ञापन प्रकाशित करवाना प्रतिबंधित है। व्यय प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के व्यय रजिस्टरों का अवलोकन कर दलों द्वारा विभिन्न मदों में किए गए व्यय का मिलान उनके रजिस्टर से करवाया। इस दौरान राजनैतिक दल के जगदीश जोशी, संजय साह जगाती, श्रीराम सहित वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय सहित व्यय टीमें थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें