फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडेराधार के पास कार खाई में गिरी, कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत

विज्ञापन
बागेश्वर के काफलीगैर तहसील के गडेराधार में में खाई में गिरी कार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। हन्योली से चनबौड़ी जा रही कार गडेराधार के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, राजस्व पुलिस ने शवों को खाई से निकाल पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बुधवार को बडगेरी निवासी सुंदर सिंह (42) पुत्र शूर सिंह और कठानी निवासी मनोज (34) पुत्र प्रताप सिंह अल्टो कार (यूके-02-टीए-1815) से काफलीगैर तहसील के हन्योली से चनबौड़ी जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे गडेराधार के पास कार चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, सीओ विपिन पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस, फायर ब्रिगेड और राजस्व कर्मियों ने शवों को खाई से निकाला। सीओ पंत ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें