बागेश्वर पहुंचे छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हरिद्वार से छड़ी यात्रा के नगर पहुंचने पर जूना अखाड़े के साधु और महंतों ने ढोल, नगाड़ेे के साथ जोरदार स्वागत किया। छड़ी यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरी महाराज को गोमती पुल के पास पहुंचते ही फूलमालाएं पहनाई गईं। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि रविवार को छड़ी पूजन, मंदिर दर्शन के बाद छड़ी यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 के चलते छड़ी यात्रा में केवल पांच-छह लोग ही शामिल होंगे। पिछले साल तक यह आंकड़ा 60 से ऊपर रहता था। बताया कि चार धाम छड़ी यात्रा एक महीने तक कुमाऊं और गढ़वाल के प्रमुख मंदिरों से होकर लौटेगी। स्वागत करने वालों में महंत शिव दत्त गिरी, महंत भगीरथ गिरी, कोतवाल हेमराज गिरी, दीपक गिरी आदि थे। स्वागत समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार दीपिका आर्या समेत पुलिस बल मौजूद रहा। रविवार को छड़ी यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना होगी।