चार से सात फरवरी तक पुणे में हुई 61वें राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पल्लवी उप्रेती ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
पंकज दफौटी को रजत जबकि प्रशांत कुमार, प्रीति रानी, राहुल दानू, हर्षिका कक्कड़, हेमंत गढ़िया ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। टीम के कोच कमलेश तिवारी, महिपाल गढ़िया, ललित नेगी, अनीता पांडे थे।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।