बागेश्वर से जौलकांडे को जाने वाला पैदल मार्ग खस्ताहाल हो गया है। कई स्थानों पर आवाजाही करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। बागेश्वर में निर्माणाधीन पॉवर स्टेशन के पास से होकर गुजरने वाला बागेश्वर-जौलकांडे पैदल मार्ग मलबे से पट गया है।
जौलकांडे सहित बोरगांव, लेटी, शीशाखानी सहित 12 गांवों को जाने वाले मार्ग के खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के बदहाल होने से महिलाओं, स्कूली बच्चों को खतरा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मार्ग के सुधार की मांग की है।