फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की नाकामी के कारण बागेश्वर चौथे स्थान पर : गढ़िया

विज्ञापन
कांडा में जनता का अभिभावदन स्वीकार करते बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। प्रदेश के सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से खासे खफा हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों की नाकामी के कारण जिला पीएमजीएसवाई की स्वीकृत सड़कों की प्रगति के मामले में चौथे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कार्यों की समीक्षा की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गढ़िया ने कहा कि वह बीस सूत्रीय कार्यक्रम में सभी जिलों को अव्वल देखना चाहते हैं। इसके लिए जिला स्तर पर समीक्षा बैठक की जाएगी। ब्लाक स्तर पर निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि विकास के लिए मिले धन का कतई दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता के कार्य समय पर करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों को विधायक बलवंत सिंह भौर्याल पूरा कराएंगे। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। इससे पहले पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कांडा पहुंचे गढ़िया का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भ्रमण में विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, विक्रम सिंह शाही, मधुसूधन जोशी, हीरा सिंह कर्म्याल, भगवान भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह धपोला, एसएस गढ़िया, गीता धपोला, गोविंदी नगरकोटी, नीरज गढ़िया समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें