फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवी के रिकॉर्ड उत्पादन का बागेश्वर को मिला मीठा फल

विज्ञापन
बागेश्वर में सिल्वर अवार्ड के साथ डीएम और कीवी काश्तकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित कीवी फल के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए जिले को स्कॉच फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय 66वीं स्कॉच प्रतियोगिता में सिल्वर अवॉर्ड मिला है। जिला कार्यालय सभागार में सीडीओ डीडी पंत ने डीएम विनीत कुमार को अवॉर्ड दिया। डीएम ने कहा कि यह गौरव की बात है।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत और लगन से काम कर रहे किसानों की बदौलत यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने किसानों से आगे भी मेहनत जारी रखने की बात कही। डीएम ने बताया कि शामा क्लस्टर में कुछ वर्षों में ही ग्राम्य विकास विभाग ने कीवी उत्पादन में शानदार कार्य किया है। दो नर्सरियों में छह हजार से अधिक पौधे रोपे गए। इस क्लस्टर में पहले 10 से 15 किसान 15 क्विंटल तक कीवी का उत्पादन कर पाते थे लेकिन अब 160 किसानों ने उत्पादन को 10 गुना बढ़ाकर 120 क्विंटल कर दिया है। वर्ष 2024-25 तक उत्पादन को बढ़ाकर 1500 क्विंटल करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीडीओ डीडी पंत ने बताया कि शामा, लीती, नौकोड़ी आदि गांवों में 2009 से कीवी का उत्पादन किया जा रहा है। 2014-15 में ग्राम्य विकास विभाग ने शामा में क्लस्टर बनाकर काम करना शुरू किया था। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, उप परियोजना निदेशक ग्राम्या ललित रावत, किसान भवान सिंह कोरंगा, मोहन सिंह, हीरा सिंह, कृष्णा कुमल्टा आदि थे।
विज्ञापन

कीवी के लिए बनेगा कोल्ड स्टोर
बागेश्वर। डीएम ने कहा कि कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शामा क्षेत्र में प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है जिसके माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही कीवी के लिए एक कोल्ड स्टोर की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला योजना से भी बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें