फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के मेले में खेला वॉलीबाल

Mon, 16 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के मेले में खेला वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता नुमाइशखेत मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिमकूना की टीम ने 2-1 के अंतर से जीता। प्रतियोगिता में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पैरी ने किया। 
विज्ञापन


नुमाइशखेत में शुरू हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सिमकूना और गरुड़ की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सिमकूना की टीम 2-1 के अंतर से जीती। दूसरा मुकाबला गरुड़ बी और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज 2-0 से विजयी रहा। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका संजय वर्मा, अजय चंदोला, गणेश धपोला ने निभाई। इस मौके पर सहायक खेल अधिकारी जुबैर अहमद आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें