फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षणेतर कर्मचारियों के आंदोलन को 14 दिन पूरे

Tue, 30 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को ग्रेड पे और  एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षणेतर कर्मचारियों के धरने को 14 दिन पूरे हो चुके हैं। दो सप्ताह बीतने के बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी के खिलाफ कर्मचारियों में नाराजगी है। सोमवार को सीईओ कार्यालय परिसर मेें आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को दो सप्ताह का समय हो चुका है। इसके बावजूद शासन स्तर से उनकी मांगों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रांतीय  उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह कनवाल, जिला अध्यक्ष योगेश कांडपाल, जिला मंत्री  त्रिलोक खेतवाल, कैलाश फर्स्वाण, आलोक उप्रेती, महेश बाफिला, विनय जोशी, गोकर्ण शाही, चंद्र सिंह, गोकुल पांडे, सोमपाल, भुवन जोशी, ठाकुर सिंह, हेमंत कुमार, तारा सिंह, भूपेंद्र कर्म्याल, नंदन लाल, राम सिंह, हरीश गोस्वामी, कलावती रावत, कविता चुनेरा, कमला भंडारी, सुंदर सिंह, सुरेश आर्या आदि शामिल थे। सोमवार को कर्मचारियों के समर्थन में शिक्षकों ने भी धरना दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें