फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर, कपकोट में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम

Wed, 14 Oct 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र पर्व पर मंदिरों में पूजार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी है। लोगों ने मंगलवार को पहले नवरात्र पर्व शैलपुत्री की पूजा कर घरों, मंदिरों में हरेला बोया।
विज्ञापन


इधर नगर समेत कपकोट  के केदारेश्वर मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ बागनाथ मंदिर के समीप तांबे के कलशों में सरयू का पवित्र जल भर कर भव्य कलशयात्रा निकाली।

नुुमाइशखेत मैदान के पीपल के पेड़ के पास दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने किया। पंडित धर्मानंद शास्त्री और ललित कांडपाल ने दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन


 हीरा सिंह भैसोड़ा, उनकी पत्नी कमला भैसोड़ा मुख्य यजमान हैं। यहां कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल, मंटू कपकोटी, उमेश साह, चंद्रा उपाध्याय, जीवंति कांडपाल, हंसी नेगी, सुनील भंडारी, किशोर वर्मा, शंकर लाल साह, नूतन साह, विशाल चौधरी, गोविंद जगाती, मन्नू गढ़िया आदि थे।

नगर के नुमाइशखेत मैैदान के आशीर्वाद भवन में नगर देवी पूजा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रधान दीपक जलाकर दुर्गा पूजा महोत्सव का शुुुुभारंभ किया।

पुरोहितों में सीतावर, रमेश जोशी ने वैदिक मंत्रों से दुर्गा प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की। वहां दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। ललित बिष्ट सपत्नीक मुख्य यजमान हैं।

महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली। यहां कमेटी के अध्यक्ष मनोज जोशी, राजेंद्र उपाध्याय, पुष्कर साह, पूरन लटवाल, कमल नेगी, मनीष पांडे, कौशल जोशी, सूरज जोशी, प्रशंात मलड़ा, गिरीश भरड़ा आदि थे।

उधर केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने शुभारंभ किया। पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोहर पांडे ने वैदिक मंत्रों से दुर्गा प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की।

 पान सिंह ऐठानी सपत्नीक मुख्य यजमान हैं। वहां नवीन कांडपाल, बीएस कर्म्याल, जमन सिंह ऐठानी, चंद्र सिंह कोरंगा, लक्ष्मण सिंह गढ़िया आदि थे। इससे पहले महिलाओं ने रंगोली ओड़कर बाजेगाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली।

उधर द्यांगण स्थित भगवती मंदिर में कुंदन मेहता ने सपत्नीक भगवती मूर्ति अर्पित की। इससे पहले मूर्ति को गाजे बाजे के साथ सरयू स्नान कराया गया।

महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। पंडित दिनेश कांडपाल ने मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा कराई। यहां चंदन परिहार, किशन कठायत, गोविंद कठायत, राजकुमार मेहता, दर्शन कठायत, संगीता, विमला आदि थे।

 उधर सनगाड़ के श्री नौलिंग देव मंदिर में नवरात्र पर्व का शुभारंभ हो गया है। उधर कपकोट स्थित श्री काशिल देव मंदिर में विशेष पूजा की गई। पंडित विपिन जोशी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

पुजारी गिरीश उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। इधर भीलेश्वर स्थित मां चंडिका, जजी परिसर स्थित काली मैय्या, कांडा पड़ाव के कालिका माता, भद्रकाली, धौलीनाग, फेणीनाग के मंदिर में पूजार्थियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें