फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर मंदिरों में भक्तों का तांता

Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के देवडांगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/ कांडा/दुग नाकुरी/ कौसानी। दूूसरे दिन के नवरात्र पर्व पर बागनाथ, बैजनाथ, आदिशक्ति भद्रकाली माता आदि देवालयों भक्तों का तांता लगा रहा है। श्रद्धालुओं ने देवी के ब्रह्मचारिणी रूप का पूजन किया। नगर में महिलाओं ने रंगोली ओढ़कर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कलशयात्रा निकाली। लोगों ने घरों, मंदिरों में बोए हरेले में अर्घ्य देकर उसकी पूजा की। शनिवार प्रात: नगर के भीलेश्वर पर्वत स्थित चंडिका मंदिर में पूजार्थियों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने सरयू, गोमती के पावन संगम स्थित भगवान बागनाथ, काल भैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान, उल्का मंदिर आदि स्थानों पर पूजा की।
विज्ञापन


भगवती मंदिर रैखोली में नवरात्र पर्व के लिए श्रद्धालु, देव डांगरों को सरयू स्नान के लिए गाजे, बाजे के साथ लाए। टीकेश्वर महादेव मंदिर ओखल्सों रवांईखाल के श्रद्धालु शिव पार्वती, गणेश, हनुमान, भगवती, लक्ष्मी, नारायण की मूर्तियों को ढोल, नगाड़ों के साथ सरयू स्नान के लिए लाए। इसमें ख्याली दत्त कांडपाल, प्रेम सिंह बोरा, आनंद प्रकाश, नंदाबल्लभ, विशन दत्त, प्रेम सिंह, नवीन पांडे, हरीश उपाध्याय आदि थे। कपकोट ब्लॉक के श्री श्री 1008 नौलिंग देव, पनौरा की ईश्वरी भगवती, लक्ष्मी, सरस्वती के मंदिर, बदियाकोट, पोथिंग गांव में भगवती, सूपी के चिल्ठा, सनेती की नंदा माई, भराड़ी की बाराही देवी के मंदिर में पूजार्थियों का तांता लगा है।

हिचौड़ी गांव के अवकाश प्राप्त शिक्षक आनंद बल्लभ पांडे के निवास पर देवी भागवत कथा वाचन शुरू हो गया है। कथावाचक पंडित जनार्दन जोशी ने कहा कि देवी का हर रूप परमसुख, यश, वैभव देने वाला है। कौसानी के भगवती, दुुर्गा, लक्ष्मी के मंदिर में पूजार्थियों का सुबह से ही तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाए पुजारियों ने लोगों में प्रसाद बांटा। यहां तीन दिन तक भंडारा होगा। कांडा पड़ाव स्थित कालिका माता के मंदिर में सुबह से भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


स्वामी सर्वेश्वर गिरी, कृष्ण मोहन कांडपाल की ओर से कालिका मंदिर, शीतला देवी के मंदिर में देवी भागवत शुरू हुआ। मनोज पांडे कथावावाचन कर रहे हैं। आचार्य डॉ. भुवन भाष्कर की ओर से मंदिर में शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया है। कालिका माता के मंदिर केेेे पुजारी बंशीधर कांडपाल, शीतलादेवी के पुजारी दिनेश चंद्र कांडपाल ने प्रसाद बांटा। 

बागेश्वर। श्री राम महोत्सव कमेटी की ओर से यहां स्वराज भवन में राम महोत्सव में महिलाओं ने वाद्ययंत्रों के साथ कलशयात्रा निकाली। सरयू, गोमती के संगम से तांबे के कलशों में जल भरा। पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा, अर्चना के बाद महिलाएं महोत्सव स्थल पर पहुंची। इसमें हरीश सोनी, गोविंद वर्मा, कमला भैंसोड़ा, जीवंती कांडपाल, हंसी नेगी, गीता उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, गंगा कांडपाल, जया जोशी, देवकी देवी, पुष्पा लोहनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें