फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर डिपो को मिलीं तीन नई बसें

Sat, 21 Dec 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो को तीन नई बसें मिली हैं। अब डिपो को प्रस्तावित सभी दस नई बसें मिल चुकी हैं। नई बसों का कोटा पूरा होने के बाद लंबे समय से बाधित बस सेवाओं के जल्द सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले से दिल्ली रूट पर तीन बस सेवाओं का संचालन किया जाता है, जिनमें दस बसों की जरूरत पड़ती है। शासन से डिपो को दिल्ली रूट पर संचालन के लिए दस नई बसें देनी प्रस्तावित की थीं। दीपावली पर दो बस मिलने से सिलसिला शुरू हुआ था जो शनिवार को तीन बसों के आने के बाद पूरा हो गया है। हालांकि नई बसों के आने के बावजूद मुनस्यारी और धरमघर रूट पर बस का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इधर, डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि नई बसें मिल चुकी हैं। अब ग्रामीण रूटों पर भी नियमित बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें