फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर को हरा हल्द्वानी बना चैंपियन

Wed, 01 Mar 2017 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
धपोलासेरा में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 नव युवक मंगल दल, वॉलीबाल कमेटी धपोलासेरा और जिला पंचायत केे सहयोग से  डॉ. गणेश रावत टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इसमें हल्द्वानी की टीम ने बागेश्वर की टीम को 3-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

धपोलासेरा खेल मैदान में हुए मुकाबले में हल्द्वानी की टीम ने पहला सेट 25-17 से, दूसरा 25- 21 से, तीसरा 20-25 से जबकि फाइनल 25-22 से जीता। मैन ऑफ द मैच कमल मटियानी और मैन ऑफ द सिरीज पर्व को मिला। रेफरी ज्ञानेंद्र राठौर और अर्जुन धपोला जबकि आंखों देखा हाल अजय चंदोला और भावेश धपोला ने सुनाया। मंगल दल के अध्यक्ष विरेंद्र धपोला ने सभी का स्वागत  किया। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने विजेता और उपविजेता के लिए पुरस्कार का प्रबंध किया। विजेता 21 हजार रुपया और उप विजेता को 11 हजार रुपए दिए गए। वहां पूर्व जिला पंचायत वीरेंद्र नगरकोटी, ग्राम प्रधान रमी राम दास, पूर्व प्रधान भगवान धपोला, देवेंद्र धपोला, योगेश धपोला आदि थे। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें