फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी लौटने लगे घरों को

Mon, 25 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले के लिए नगर में बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारी अब घरों को लौटने लगे हैं। व्यापारी बसों, जीपों और ट्रकों के जरिये अपना बचाखुचा सामान ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर में गत 14 जनवरी से शुरू हुए कुमाऊं के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले में इस राज्य के विभिन्न हिस्सों के अलावा, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी अपने उत्पाद, रेडीमेड कपड़े, जूते, चप्पल समेत अन्य प्रसाधन सामग्री आदि लेकर यहां आए थे।

 औपचारिक रूप से मेले का गत 20 जनवरी को समापन हो गया था। गत दिवस नगर पालिका परिषद, पुलिस ने व्यापारियों को यहां से हटने को कहा था। नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि अब तक 65 प्रतिशत व्यापारी अपने घरों को लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें