बागेश्वर खेल महाकुंभ में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से यहां आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन कबड्डी बालक में बागेश्वर, बालिका में कपकोट और खो-खो में कपकोट के बच्चे प्रथम रहे। जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया ने खिलाड़ियों को नकद ईनाम दिया।
पीजी कॉलेज के खेल मैदान में 14 वर्ष बालक वर्ग की कबड्डी में बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट, 17 वर्षीय बालिका वर्ग की दौड़ में कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर, 14 वर्षीय बालिका वर्ग की खो-खो में कपकोट, गरुड और बागेश्वर की टीमें पहले तीन स्थान पर रहीं।
वहां क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा कोरंगा बागेश्वर और रवींद्र कोहली कपकोट, गणेश धपोला, कमलेश तिवारी, कुंदन कालाकोटी, महिपाल गढ़िया, रेखा ऐठानी, दीपेंद्र भट्ट, मोहन साह, मुुकुल भाकुनी, लता, गीता अग्रवाल, पुष्पा धपोला, राजेश कुमार, चंदन ड्याराकोटी, अंजू दिगारी, रुचि साह, कुंदन राम, राजेंद्र पांडे थे।