फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ को रवाना हुए 71 बुजुर्ग यात्री

Mon, 15 Jun 2015 11:02 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले के 71 बुजुर्गों का दल यहां से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल को एसडीएम फींचा राम चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बुुजुर्ग यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन


इसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। यहां तहसील परिसर से बुजुर्ग तीर्थ यात्रियोें की दो बसों को एसडीएम ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस यात्रा में सभी तरह की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई हैं। जिला पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी ने बताया कि 71 सदस्यीय दल में 36 पुरुष 37 महिलाएं हैं।

यह दल कालेश्वर होते हुुए 16 जून को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगा। 18 जून को बागेश्वर लौट आएगा। केएमवीएन के कर्मचारी इंद्र सिंह को यात्रियों की देखरेख के लिए भेजा गया है।  इस मौके पर तहसीलदार पीएस माहरा आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें