फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे हाल में बालीघाट-धरमघर सड़क

Fri, 28 Apr 2017 10:30 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
रीमा में बदहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोड़ों खर्च करने के बाद भी बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग नहीं सुधर पाया है। रीमा और बीसा में लगभग पांच किमी सड़क की हालत खड़ंजा मार्ग से भी बदतर है। सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में पिछले वर्ष सुधारीकरण और हॉटमिक्स का काम हुआ था, लेकिन रीमा और बीसा बाजार से लेकर लगभग पांच किमी तक सड़क में हॉटमिक्स नहीं किया। पिछले एक माह से यह सड़क बदहाल स्थिति में है। सड़क में गड्ढे होने से हल्की बारिश होते ही सड़क तालाब बन जाती है। ऐसे में राहगीरों के लिए चलना मुश्किल हो जाता है। बाजार क्षेत्र में यह स्थिति होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के कारण व्यापारी भी परेशान हैं।

इस सड़क पर प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों के अलावा खड़िया से लदे ट्रक और जेसीबी मशीनें भी दौड़ती रहती हैं। मोटर मार्ग की दुर्दशा के कारण तमाम परेशानियां झेल रहे क्षेत्रवासियों ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क पर शीघ्र हॉटमिक्स करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें