फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजी बागनाथ नगरी

Fri, 12 Jan 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मेलास्थल का दृश्य।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर में 13 जनवरी से शुरू हो रहे कुमाऊं के प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भगवान बागनाथ की नगरी दुल्हन की तरह सज गई है। मेेले का शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आ रहे हैं। नुमाइशखेत मैदान के प्रवेश द्वार पर उद्घाटन दोपहर दो बजे होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं। वहीं बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाने से व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीर खिंची हुई है। 

विज्ञापन


सरयू और गोमती के संगम पर 13 से 20 जनवरी तक लगने वाले कुमाऊं के पौराणिक मेेले की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। नगर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। भगवान बागनाथ, कालभैरवनाथ और बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर के सभी बाजारों और मुख्य मेलास्थल नुमाइशखेत मैदान को बेहतरीन ढंग उसे सजाया गया है।

नगर पालिका और कुछ व्यापारियों ने मेलार्थियों के स्वागत में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम पर स्नान घाट बनाए गए हैं। मेलार्थियों को ठंड से बचाने के लिए जगह-जगह अलाव जलाए गए हैं। उधर, भोटिया पड़ाव में मुनस्यारी, डीडीहाट, धारचूला, फरसाली से ऊनी वस्त्रों के व्यापारी, दुग बाजार में काली कुमाऊं चंपावत से लोहे के बर्तनों और श्री नौला में मल्ला दानपुर से रिंगाल से बने वस्तुओं के व्यापारी समेत उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए विभिन्न वस्तुओं के व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा दी हैं।
विज्ञापन


उधर, ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में विकास प्रदर्शनी लगाने के लिए स्टॉलों का निर्माण पूरा हो चुका है। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए इसी मैदान में झूले, चर्खे और मौत का कुंआ लगाने का काम भी पूरा हो चुका है। मेले को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। इस बीच मौसम के करवट लेने से हर किसी की चिंता बढ़ गई है। 

उत्तरायणी मेले के आज के कार्यक्रम:
सुबह 10 बजे : तहसील परिसर में सांस्कृतिक झांकियों का आगमन। 
11 बजे : तहसील परिसर में अतिथियों द्वारा झांकियों को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान।
1.30 बजे : नुमाइशखेत में झांकि यों का समामन। 
02 बजे : मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मुख्य द्वार पर मेले का उद्घाटन।
2.10 बजे : मुख्य अतिथि द्वारा विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का उद्घाटन और अवलोकन। 
2.30 बजे : मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन, शगुन आंखर गायन कर स्वागत।
2.50 से शाम पांच बजे तक : मुख्य मंच पर कंट्रीवाइड के बच्चों द्वारा देव स्तुति, वंदना, जीजीआइसी के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत, विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीन दयाल पब्लिक स्कूल गागरीगोल के बच्चों द्वारा छोलिया नृत्य, मुख्य अतिथि का उद्बोधन और अध्यक्षीय भाषण। 
शाम पांच से आठ बजे तक : मुख्य मंच पर काव्य गोष्ठी। 
रात 8.30 से 12 बजे : स्टार नाइट के कार्यक्रम। 
रात 12:30 से सुबह चार बजे : भास्कर जोशी द्वारा देवी जागरण और भजन।

नगर के होटल पैक हुए 
बागेश्वर। नगर के सभी होटल पैक चल रहे हैं। होटलों के अनेक कमरे उत्तरायणी मेले के लिए आने वाले अतिथि अभ्यागतों के लिए आरक्षित चल रहे हैं। नगर के होटल पैक होने से अनेक लोगों को कौसानी, विजयपुर और चौकोड़ी की ओर से रुख करना पड़ रहा है। होटल स्वामियों ने अतिथियों के लिए रहने और खाने-पीने की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। 

एलबम का विमोचन 13 कल 
बागेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 13 जनवरी को नगर आगमन पर मां सरयू, सरमूल और सौधारा पर बनी एलबम और डीवीडी का विमोचन करेंगे। शिक्षक दयाल कुमल्टा ने बताया कि उत्तरायणी मेले के बाद डीवीडी बाजार में उपलब्ध होगी। लोग यू-ट्यूब चैनल देवनगर सरयू सरमूल में देख सकेंगे। बताया कि सरयू पर बन रही डॉक्यूमेंट्री भी जल्द रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें