फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका की नाली से हो रहा रिसाव, आवासीय मकान और खेतों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भतरौला वार्ड के भट्ट कॉलोनी में नगर पालिका की नवनिर्मित नाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नाली निर्माण में की गई लापरवाही से कॉलोनी के आवासीय मकान और खेतों को खतरा हो गया है।
विज्ञापन

कई बार पालिका को सूचित करने पर भी समस्या नहीं सुलझी है। इससे कॉलोनी में रहने वालों में पालिका के खिलाफ रोष है। उनका सवाल है कि ये नाली उनकी सहूलियत के लिए बनाई गई है या उनको परेशान करने के लिए।
भट्ट कॉलोनी निवासी डॉ. माधवानंद भट्ट ने बताया कि नगर पालिका ने 2019-20 की कार्ययोजना में भट्ट कॉलोनी और नई बस्ती क्षेत्र में 4.60 लाख रुपये की लागत से नाली बनाई, लेकिन नाली में प्लास्तर और चट्टी नहीं चढ़ाई।
विज्ञापन

इसके कारण नाली से पानी का रिसाव हो रहा है। पानी रिसकर उनके खेतों के अलावा आसपास के खेतों में भर रहा है। पानी आने से उनके शौचालय का पिट भी लगातार भर रहा है।
वहीं सेवानिवृत्त तहसीलदार पूरन चंद्र भट्ट सहित उनके और आसपास आवासीय भी पानी के रिसाव से खतरे की जद में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगरपालिका में शामिल होने से पहले भतरौला ग्राम पंचायत का हिस्सा था।
उस समय नाली के स्थान पर मोटे पाइप डाले गए थे। इसके ऊपर पक्का कंक्रीट का रास्ता बना था। पालिका बनने के बाद जबरन गुणवत्ताविहीन नाली निर्माण करा परेशानी बढ़ा दी गई है।
वहीं कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी में बने पैदल रास्ते के निर्माण पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष से निर्माण कार्य का जायजा लेकर इसे जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि अगर समस्या का हल नहीं निकला तो उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
भट्ट कॉलोनी में नाली निर्माण करने वाले ठेकेदार की धरोहर राशि पालिका के पास जमा है। ठेकेदार और जेई को नाली की मरम्मत करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही समस्या को दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेश खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें