बागेश्वर। जिले में लॉकडाउन के बाद से 26654 प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से 22578 प्रवासियों ने 14 दिनों की क्वारंटीन अवधि पूर्ण कर ली है। डीएम रंजना राजगुरु ने आम जनता से अपील की है कि कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए सभी लोग अपना सहयोग दें। फेस कवर, सुरक्षित दूरी जैसे नियमों का अनुपालन अवश्य करें। कहा कि इसी से कोरोना को मात दी जा सकती है।