कपकोट के दुणी-सुकंडा मार्ग में पेड़ से टकराई कार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के दुणी-सुकुंडा मोटर मार्ग में अनियंत्रित एक कार पेड़ पर अटक गई। कार संख्या 04/3670 बुधवार देर शाम कपकोट के दुणी-सुकुंडा मोटर मार्ग पर जा रही थी। अनियंत्रित हो गई। यह कार सड़क किनारे पेड़ से अटक कर रुक गई। बताया जा रहा है कि दुणी गांव से आ रही इस कार में चालक महेश सिंह समेत तीन लोग सवार थे। इन तीनों को मामूली चोट लगी। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।