फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने बढ़ाई कमर दर्द की शिकायत

विज्ञापन
back pain
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन में अधिकतर समय घर पर रहने से लोगों के कमर, कंधा और बदन दर्द की समस्या बढ़ गई है। वजन बढ़ने की समस्या आ रही है। जिला अस्पताल के फिजियोथेरैपी कक्ष में कमर, बदन, कंधा, जोड़ों के दर्द की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण लोगों को ज्यादातर समय घर पर बिताना पड़ रहा है। शारीरिक गतिविधियां कम होने से लोगों में बदन, कमर, कंधा, जोड़ों के दर्द की समस्या देखने को मिल रही है।
ज्यादातर लोग घर पर मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप पर समय बिता रहे हैं, जो उनके लिए पीड़ादायक साबित हो रही है। जिला अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट नमन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में 500 से भी अधिक लोगों की फिजियोथैरेपी की गई। अनलॉक1.0 में रोजाना 30 से भी ज्यादा लोग कमर, बदन, कंधे की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. शर्मा ने लोगों से इस समस्या से बचने के लिए रोजाना एक घंटे व्यायाम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें