फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षितों ने विधायक के सामने उठाया नियुक्ति का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीपीएड, एमपीएड प्रशिक्षितों ने विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक से मिले प्रशिक्षितों ने कहा कि वह लोग पिछले सात साल से सरकारी स्कूलों में नियुक्ति देने की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
इस मांग को लेकर देहरादून में लगातार आंदोलन चल रहा है लेकिन सरकार प्रशिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। इन लोगों ने एनसीईआरटी की गाइड लाइन के अनुसार शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करने और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षकों की तैनाती को लेकर लंबित फाइल पर कार्रवाई न होने पर भी नाराजगी जताई। सरकार से मांगों का निदान कराने की अपील की। विधायक ने इस संबध में सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। विधायक से मिलने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय समेत तमाम प्रशिक्षित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें