फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जागरूकता गोष्ठी से लोगों को किया सफाई के प्रति प्रेरित

Thu, 26 Mar 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सैम मंदिर वार्ड में स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने अपने आस-पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

परिषद के गोष्ठी कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीएस जीना ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। वार्ड के सभासद विजय पाल मटियानी ने लोगों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने की अपील की। लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर आनंद बल्लभ जोशी, दुर्गा मटियानी, भगवती जोशी, दयाल पांडे, भीम सिंह, कविता भंडारी, उमा उपाध्याय, कमला परिहार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें