फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगे पैर विद्यालयों में जाकर दिया नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश

विज्ञापन
बागेश्वर में विद्यार्थियों के साथ अजय ओली। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजय ओली ने कांडा और कपकोट के स्कूलों में जाकर नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। ओली ने नंगे पैर 25 किमी की पदयात्रा की। गढ़वाल के सात जिलों में जागरूकता फैलाने के बाद वह जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर रहे हैं। बुधवार को बागेश्वर पहुंचने के बाद उन्होंने राइंका घिंघारुतोला, राइंका कांडा और राबाइंका कांडा में जागरूकता कार्यक्रम किए। बृहस्पतिवार को वह राइंका हरसीला, इंका असों होते हुए राइंका कपकोट तक गए।ओली ने बताया कि उन्होंने राज्य के 45 नगरों में जाकर 55 हजार छात्र-छात्राओं से नशामुक्ति का संकल्प लिया है। यात्रा का समापन एक या दो जून को चंपावत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें