फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अव्वल दिव्यांग बच्चे पुरस्कृत 

Tue, 04 Dec 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
ागेश्वर में दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरित करते व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत विश्व विकलांग दिवस के मौके पर दिव्यांग बच्चों के लिए चिकत्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक नरेश शर्मा थे। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के जरिए बताया कि दिव्यांगता कोई अभिषाप नहीं है। विश्व में अनेकों ऐसे उदाहरण हैं जिनमें दिव्यांग व्यक्तियों ने असाधारण कार्य कर दिखाए हैं। प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  
विज्ञापन

   
बीआरसी सभागार में डीईओ शर्मा ने अभिभावकों से कहा कि दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता का अहसास न होने देने को कहा। रेडियोलॉजिस्ट डा. सुरेश जोशी ने दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया।  कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यक्तिगत परामर्श के लिए समय देने को कहा। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों की गुब्बारा दौड़, जलेबी दौड़, बॉल फेंक दौड़, रंगों से खेलो, जोड़े बनाओ प्रतियोगिता हुई। हार्दिक कंप्यूटर के प्रबंधक सुरेश तिवारी ने दिव्यांग बच्चों को स्वेटर भेंट किए।  बीआरसी की ओर से बच्चों को ह्वील चेयर और कैलीपर भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन हेम चंद्र लोहनी ने किया। उप शिक्षा अधिकारी अकील अंसारी, मोहन चंद्र साह, राजेंद्र नेगी, भारतेंदु पंत, नवल किशोर आर्या, हरीश उपाध्याय, बलवंत कालाकोटी, विक्रम पिल्खवाल, मनोज ड्याराकोटी, प्रकाश ऐठानी, दीवान रौतेला थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें